
अभिनेता सोहेल खान, अरबाज खान और अभिनेता निर्वाण खान के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। तीनों यूनाइटेड अरब अमीरात(UAE) से 25 दिसंबर को मुंबई लौटे हैं। आरोप है कि नियम के अनुसार उन्हें इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रहना था, लेकिन ये नियमों को तोड़ते हुए सीधे अपने घर चले गए।
होटल ताज ग्रैंड में रुकने का किया गया था इंतजाम
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन की ओर से इनके रुकने का इंतजाम मुंबई के ताज लैंड होटल में किया गया था। 26 तारीख की सुबह तीनों ने अपने-अपने कमरों से चेकआउट कर लिया था। जिसके बाद बीएमसी की ओर से तीनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
मामले में तकरीबन एक सप्ताह तक जांच चली और तीनों के बयान के बाद लापरवाही उजागर होने पर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। राज्य में ब्रिटेन, यूरोपियन देशों और UAE से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से 14 दिनों के इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रहने का नियम है। हालांकि, सूत्र यह भी बताते हैं कि इनमें से किसी में कोरोना के कोई भी लक्षण या वायरस नहीं मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from bhaskar
0 Comments